प्रदेश की जेल में होगी एडवांस हाई सिक्योरिटी, सरकार ने सुरक्षा उपकरणों के लिए मंजूर किए 35 करोड़ रुपए

Jul 25, 2024 - 11:46
 8
प्रदेश की जेल में होगी एडवांस हाई सिक्योरिटी, सरकार ने सुरक्षा उपकरणों के लिए मंजूर किए 35 करोड़ रुपए
प्रदेश की जेल में होगी एडवांस हाई सिक्योरिटी, सरकार ने सुरक्षा उपकरणों के लिए मंजूर किए 35 करोड़ रुपए

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा सरकार ने रोहतक में बनाई जा रही हाई सिक्योरिटी जेल में सुरक्षा उपकरणों के लिए 34 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि मंजूरी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाई सिक्योरिटी जेल के लिए 'एडवांस्ड फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशन' स्थापित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की है। 

रोहतक में बन रही यह जेल हरियाणा ही नहीं बल्कि देश की आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस जेल होगी। ये जेल सिर्फ हरियाणा के लिए ही नहीं बल्कि देश की आधुनिक जेल होगी जहां पर कैदियों का भाग पाना नामुमकिन है। इस जेल में हार्डकोर अपराधी गैंगस्टर और आतंकी रखे जाएंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रस्तावित सुरक्षा उपायों में अत्याधुनिक परिधि सुरक्षा प्रणालियां, उन्नत प्रवेश नियंत्रण तंत्र, व्यापक निगरानी प्रणालियां और कमांड एवं नियंत्रण केंद्र में एकीकृत अन्य उन्नत आईटी प्रौद्योगिकियां शामिल हैं। इन संवर्द्धनों का उद्देश्य रोहतक उच्च सुरक्षा जेल में मजबूत और अभेद्य सुरक्षा वातावरण बनाना है।

आधुनिक उपकरणों की खरीद को लेकर की गई थी सिफारिश

यह निर्णय 1 दिसंबर और 12 दिसंबर, 2023 को जेल विभाग और हरियाणा पुलिस आवास निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में हुई सिफारिशों के बाद लिया गया है। इन बैठकों में जिला जेल नूंह की तरह नवीनतम एवं आधुनिक सुरक्षा तकनीकी उपकरणों को लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow