CM भगवंत मान आज गुरदासपुर में लोगों को देंगे बड़ी सौगात, 51.74 करोड़ की लागत से बने ROB का करेंगे लोकार्पण

लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। वहीं, जालंधर उपचुनाव जीतने के बाद अब सीएम भगवंत मान का फोकस इन चार सीटों को जीतने पर है।

Jul 29, 2024 - 10:43
Jul 29, 2024 - 11:25
 47
CM भगवंत मान आज गुरदासपुर में लोगों को देंगे बड़ी सौगात, 51.74 करोड़ की  लागत से बने ROB का करेंगे लोकार्पण
CM भगवंत मान आज गुरदासपुर में लोगों को देंगे बड़ी सौगात, 51.74 करोड़ की से बने ROB का करेंगे लोकार्पण

लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। वहीं, जालंधर उपचुनाव जीतने के बाद अब सीएम भगवंत मान का फोकस इन चार सीटों को जीतने पर है। इसी कड़ी में सीएम मान आज गुरदासपुर का दौरा करेंगे और यहां लोगों को रेलवे ओवरब्रिज के रूप बड़ी सौगात देंगे। 

काफी समय से लंबित थी इस ओवरब्रिज की मांग 

जानकारी के अनुसार सीएम मान आज गुरदासपुर के दीनानगर में पहुंच रहे हैं। जहां वे दीनानगर-बहरामपुर रोड पर करोड़ों रुपए की लागत से बने नए रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इस पुल का निर्माण 51.74 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया गया है, जो काफी समय से लंबित था। 

सैंकड़ों लोगों को मिलेगी सुविधा

बता दें कि इस पुल के निर्माण से सैकड़ों गांवों के लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी और इस पुल से लोगों को आने-जाने में 7-8 किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow