पंजाब CM भगवंत मान बोले शिक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकताएं, आम आदमी क्लीनिक बने गेमचेंजर 

पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा है कि शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी सरकार की प्राथमिकताएं हैं और वह पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाना चाहते हैं। 

Jul 29, 2024 - 10:28
 13
पंजाब CM भगवंत मान बोले शिक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकताएं, आम आदमी क्लीनिक बने गेमचेंजर 
पंजाब CM भगवंत मान बोले शिक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकताएं, आम आदमी क्लीनिक बने गेमचेंजर 

पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा है कि शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी सरकार की प्राथमिकताएं हैं और वह पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाना चाहते हैं। सीएम मान ने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य विभाग को नवीनतम तकनीक और उपकरणों से लैस 58 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकताएं हैं। पंजाब में कुल 325 एंबुलेंस मुफ्त सेवाएं दे रही हैं। हम पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाना चाहते हैं। पंजाब में 850 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं और लगभग 1.75 लाख लोगों ने इसका लाभ उठाया है। 

आम आदमी क्लीनिक साबित हो रहे गेमचेंजर 

पंजाब के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में आम आदमी क्लीनिक (AAC) को एक गेमचेंजर साबित हुए हैं। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने को कहा कि सरकार अब पंजाब में तृतीयक और माध्यमिक स्तर की स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow