HSSC ने ग्रुप-डी का रिजल्ट किया जारी, JBT टीचर्स 1456 पदों पर भी निकली भर्ती

हरियाणा में जेबीटी टीचर भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। HSSC ने जेबीटी टीचर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।

Aug 10, 2024 - 10:46
 176
HSSC ने ग्रुप-डी का रिजल्ट किया जारी, JBT टीचर्स 1456 पदों पर भी निकली भर्ती
HSSC ने ग्रुप-डी का रिजल्ट किया जारी, JBT टीचर्स 1456 पदों पर भी निकली भर्ती

हरियाणा में जेबीटी टीचर भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। HSSC ने जेबीटी टीचर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। जेबीटी टीचर के 1456 पदों पर यह भर्ती की जाएगी। जिसके लिए आवेदन फार्म 12 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य व्यक्ति ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

ग्रुप डी का रिजल्ट भी जारी 

HSSC ने ग्रुप डी का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। 2023 में निकाली गई इस ग्रुप की भर्ती के लिए 21-22 सितंबर 2023 को सीईटी एग्जाम आयोजित किया गया था। आयोग ने रिजल्ट श्रेणी और रोल नंबर वार कट ऑफ जारी किया गया है। ग्रुप डी के बचे हुए पदों का रिजल्ट जारी होने में देरी का कारण पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के केस को बताया जा रहा है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 31 मई को सामाजिक-आर्थिक मापदंड के अंकों को 31 मई 2024 तक खत्म करने का फैसला सुनाया था, इसलिए राज्य सरकार ने करीब 300 नए पदों की सूची भेजी थी। अब सभी तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के बाद यह रिजल्ट जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow