विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, हरियाणा के लिए की अहम नियुक्ति

Aug 8, 2024 - 13:15
 23
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, हरियाणा के लिए की अहम नियुक्ति
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, हरियाणा के लिए की अहम नियुक्ति

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा के विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक दलों की हाई कमान भी गंभीर हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस हाई कमान ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वार रूम का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। 

बीते लोकसभा चुनाव में भी उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेशनल वार रूम का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही वह हिमाचल, राजस्थान, पंजाब और असम विधानसभा चुनावों में भी इलेक्शन वार रूम के प्रभारी का जिम्मा संभाल चुके हैं। अब उन्हें हरियाणा के विधानसभा वार रूम का प्रभारी बनाया गया है। ऐसे में हिमाचल के कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाले गोकुल बुटेल प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस में एक बड़ा चेहरा बनकर उभर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow