पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का मुख्य सरगना सिमरनजोत संधू गिरफ्तार 

पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का मुख्य सरगना सिमरनजोत संधू को गिरफ्तार कर लिया है।

Aug 10, 2024 - 10:38
 32
पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का मुख्य सरगना सिमरनजोत संधू गिरफ्तार 

पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का मुख्य सरगना सिमरनजोत संधू को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी खुद डीजीप गौरव यादव ने एक पोस्ट कर दी है। 

भारत में ड्रग्स तस्करी में है संधू का अहम रोल 

डीजीपी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एक बड़ी सफलता में पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में जर्मनी में 487 किलोग्राम कोकीन तस्करी मामले (2020) के सरगना सिमरनजोत संधू को गिरफ्तार किया है। वह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का मुख्य सरगना है और जर्मनी में ड्रग अपराधों के लिए वांटेड है। संधू भारत और अन्य यूरोपीय देशों में ड्रग्स की तस्करी में प्रमुख भूमिका निभाता था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow