हरियाणा सरकार ने ओलंपिक मेडलिस्ट को दी पुरस्कार राशि, जानिए किस खिलाड़ी को कितनी राशि मिली?

Aug 20, 2024 - 12:49
 95
हरियाणा सरकार ने ओलंपिक मेडलिस्ट को दी पुरस्कार राशि, जानिए किस खिलाड़ी को कितनी राशि मिली?
हरियाणा सरकार ने ओलंपिक मेडलिस्ट को दी पुरस्कार राशि, जानिए किस खिलाड़ी को कितनी राशि मिली?

सज्जन कुमार, चंडीगढ़:

पेरिस ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर हरियाणा का नाम विश्व स्तर पर चमकाने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से खेल नीति के मुताबिक पुरस्कार राशि जारी की गई है। ओलिंपिक में रजत पदक विजेता को चार करोड़ एवं कांस्य पदक विजेता को ढाई करोड़ रुपए दिए गए हैं, ओलिंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए दिए गए हैं। 

सरकार की ओर से इस राशि वितरण को लेकर रोहतक में 17 अगस्त को कार्यक्रम होना था, लेकिन आचार संहिता के चलते रद्द कर दिया गया था। सरकार की ओर से जारी राशि में नीरज चोपड़ा को 4 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई। इसी प्रकार से विनेश फोगाट को भी 4 करोड़ रुपए सरकार ने दिए हैं, जबकि मनु भाकर को 5 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। अमन सेहरावत और सरबजोत सिंह को ढाई-ढाई करोड़ सम्मान का मिला है। इसके अलावा तीनों हॉकी खिलाड़ी सुमित कुमार,संजय सिंह और अभिषेक नैन को ढाई-ढाई करोड़ रुपए मिले है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow