Thursday, March 5, 2026
Home राज्य पंजाब पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन जारी करने वाले ED अफसर...

पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन जारी करने वाले ED अफसर का तबादला, क्लोजर रिपोर्ट लीक करने के मामले में हुई कार्रवाई

Advertisement

जालंधर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जॉइंट डायरेक्टर रवि तिवारी का चेन्नई तबादला कर दिया गया है। रवि तिवारी वही IRS अधिकारी हैं, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणइंदर सिंह को समन जारी किया था उनके ऊपर यह कार्रवाई क्लोजर रिपोर्ट लीक करने के मामले में की गई है।  उनके तबादले के कारण पंजाब की राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कांग्रेस ने कैप्टन को वापसी का दिया ऑफर

इसी बीच, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर नरम रुख के संकेत दिए हैं। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने गुरुवार को कहा कि यदि कैप्टन कांग्रेस में वापसी करना चाहें तो पार्टी हाईकमान इस पर विचार कर सकता है। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

भाजपा में बने रहने का दावा

हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी और पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर ने स्पष्ट कहा है कि कैप्टन भाजपा में हैं और वहीं रहेंगे। उन्होंने किसी भी तरह की वापसी की अटकलों को खारिज किया है।

क्यों छोड़ी थी कांग्रेस?

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2021 में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। पार्टी हाईकमान के साथ मतभेद और नवजोत सिंह सिद्धू की नियुक्ति के बाद उपजे विवाद ने हालात बिगाड़ दिए थे। विधायक दल की बैठक बुलाए जाने के बाद कैप्टन ने पद और पार्टी दोनों छोड़ दी थी। अब चुनावी माहौल में उनके नाम की फिर से चर्चा तेज हो गई है।