डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म, फिर जाना पड़ेगा जेल

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म हो गई है। इसके खत्म होते ही राम रहीम को फिर से रोहतक की सुनारिया जेल में जाना पड़ेगा। दरअसल, 13 अगस्त को जेल से रिहा किया गया था और उसे उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में रहने का आदेश दिया था।

Sep 4, 2024 - 13:38
 31
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म, फिर जाना पड़ेगा जेल
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म, फिर जाना पड़ेगा जेल

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म हो गई है। इसके खत्म होते ही राम रहीम को फिर से रोहतक की सुनारिया जेल में जाना पड़ेगा। दरअसल, 13 अगस्त को जेल से रिहा किया गया था और उसे उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में रहने का आदेश दिया था। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म के मामले सजा सुनाई गई थी। तब से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। 

21 दिन की फरलो अब राम रहीम की खत्म हो गई है। 3 सितंबर तक ही राम रहीम की फरलो मान्य थी। आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रोहतक पुलिस उसे यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम से रोहतक की सुनारिया जेल वापस लेकर जाएगी। एक बार फिर से राम रहीम सलाखों के पीछे होगा। फिलहाल फरलो पूरी होने पर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम उसे रोहतक की जेल में लेकर जाएगी।

पहले भी मांगी थी फरलो

राम रहीम द्वारा पहले जब फरलो मांगी गई थी,तब उस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति  ने राम रहीम को फरलो देने पर सवाल भी उठाए थे। उस समय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एसजीपीसी की याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार इस तरह का फैसले लेने में सक्षम है। उस दौरान राम रहीम ने कहा था कि उसे 14 दिन की फरलो मिलनी चाहिए। इसके बाद 29 फरवरी को हाईकोर्ट ने सरकार से कहा था कि कोर्ट की परमिशन के बिना राम रहीम को फरलो देने पर विचार नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने उसकी मांग को अस्वीकार कर दिया था।

इन मामलों में है जेल में बंद

सिरसा के आश्रम में दो महिला अनुयायियों से दुष्कर्म के मामले में राम रहीम को दोषी पाया गया था। जिसके बाद राम रहीम 20 साल कैद की सजा काट रहा है। यहां तक कि डेरा के पूर्व प्रबंधक रहे रणजीत सिंह हत्या में भी अदालत ने राम रहीम को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इस मामले में रणजीत सिंह के बेटे ने सीबीआई जांच करने के लिए कहा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow