पंजाब कैबिनेट में आज होंगे फेरबदल, पांच नए मंत्री आज शाम ले सकते हैं शपथ 

पंजाब सरकार के कैबिनेट में आज फेरबदल होने जा रहा है।  पंजाब कैबिनेट में पांच नए मंत्री शामिल होंगे, जबकि चार मंत्रियों की कैबिनेट से विदाई तय मानी जा रही है।

Sep 23, 2024 - 10:43
 16
पंजाब कैबिनेट में आज होंगे फेरबदल, पांच नए मंत्री आज शाम ले सकते हैं शपथ 

पंजाब सरकार के कैबिनेट में आज फेरबदल होने जा रहा है।  पंजाब कैबिनेट में पांच नए मंत्री शामिल होंगे, जबकि चार मंत्रियों की कैबिनेट से विदाई तय मानी जा रही है। नए मंंत्री आज शाम पांच बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मंत्री बलकौर सिंह, चेतन सिंह जौरामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, नए मंत्रियों के रूप में हरदीप सिंह मुंडिया, तरुणप्रीत एस. सोंध, बरिंदर गोयल और मोहिंदर भगत को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब सीएम मान ने कैबिनेट में फेरबदल किया है। इससे पहले भी कई बार पंजाब सरकार में फेरबदल हो चुका है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow