हरियाणा में बाजरा, मूंग और मक्के की खरीद का एलान, खोले गए 241 मंडियां और खरीद केंद्र

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने धान बाजरा मूंग और मक्का की सरकारी खरीद की घोषणा की है।

Sep 14, 2024 - 11:27
 17
हरियाणा में  बाजरा, मूंग और मक्के की खरीद का एलान,  खोले गए 241 मंडियां और खरीद केंद्र

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने धान बाजरा मूंग और मक्का की सरकारी खरीद की घोषणा की है। हरियाणा में धान की सरकारी खरीद 23 सितंबर से शुरू होगी, जो 15 नवंबर तक चलेगी। इस बार 84 लाख टन धान की खरीद होने का अनुमान है। बाजरा और मूंग की खरीद एक अक्टूबर से 15 नवंबर तक होगी तो वहीं मक्का की खरीद 20 सितंबर से शुरू होगी और 15 नवंबर तक चलेगी।

राज्य में धान का बोया गया 14.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र 

बता दें कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बीते शुक्रवार को बताया कि धान खरीद के लिए 241 मंडियां और खरीद केंद्र खोले गए हैं। और इस बार 14.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान बोया गया है। बाजरे की खरीद के लिए 91 खरीद केंद्र खोले गए हैं। तो वहीं मूंग की खरीद के लिए 38 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं। और मक्का खरीद के लिए 19 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं .

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow