सुशील गुप्ता ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा - हरियाणा में AAP और कांग्रेस में है मुकाबला  

AAP ने हरियाणा में उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। थानेसर से कृष्ण बजाज को टिकट दी गई है।

Sep 10, 2024 - 11:46
 13
सुशील गुप्ता ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा - हरियाणा में AAP और कांग्रेस में है मुकाबला   

AAP ने हरियाणा में उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। थानेसर से कृष्ण बजाज को टिकट दी गई है। वहीं, फरीदाबाद से प्रवेश मेहता का उम्मीदवार बनाया गया है। 

सुशील गुप्ता ने बीजेपी पर साधा निशाना 

AAP हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सभी 90 सीटों की सूची जारी की जाएगी और 90 नामांकन दाखिल किए जाएंगे। प्रत्येक सीट के लिए कई नाम हैं, इसलिए जांच और अन्य चीजें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी मैदान से बाहर हो गई है। मुझे लगता है कि इस चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है क्योंकि हरियाणा में अन्य पार्टियों का कोई अस्तित्व नहीं है। हरियाणा की जनता ने तय कर लिया है कि बीजेपी का सत्ता से बाहर होना तय है।''

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow