प्रदीप चौधरी ने कभी नहीं सोचा कालका का भला: पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा मोरनी के आख़िरी गांव हरा घाट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के पक्ष में वोटों की अपील की। गांव हरा घाट के ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा को हिमाचली टोपी पहनाकर उनका किया स्वागत और भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।

Sep 23, 2024 - 10:35
 7

ऐसे ही चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा गांव ठंडोग पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 5 तारीख़ को मतदान है और मुक़ाबला 2 उम्मीदवारो के बीच है कांग्रेस और बीजेपी। हरियाणा में इस बार भी बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार कार्यकर्ता बनाते हैं, सरकार उनकी होनी चाहिए। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने आगे कहा कि जो राजनीति में अपने स्वार्थ के लिए काम करता है वो लंबा नहीं चलता। उन्होंने कहा कि ये आपका चुनाव है, मौजूदा विधायक इस इलाक़े के विकास कार्य के लिए काम नहीं किया। वो हर बार कहते हैं कि मेरी तो चलती ही नहीं और इससे कमजोर विधायक मैंने कभी नहीं देखा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow