पंजाब में आज से शुरू होगा खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3, सीएम मान संगरूर से करेंगे शुभारंभ

आज से पंजाब में खेलों के महाकुंभ 'खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3 की शुरूआत होने जा रही है। सीएम भगवंत सिंह मान आज संगरूर में इसका शुभारंभ करेंगे।

Aug 29, 2024 - 11:00
 49
पंजाब में आज से शुरू होगा खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3, सीएम मान संगरूर से करेंगे शुभारंभ

आज से पंजाब में खेलों के महाकुंभ 'खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3 की शुरूआत होने जा रही है। सीएम भगवंत सिंह मान आज संगरूर में इसका शुभारंभ करेंगे। बता दें कि इस बार 37 अलग-अलग खेलों को शामिल किया गया है और इसमें लगभग 5 लाख खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।  वहीं विजेताओं को 9 करोड़ रुपये से अधिक की इनामी राशि दी जाएगी। 

जानें कब होंगी कौन सी प्रतियोगिताएं 

बता दें कि तीसरे सीजन में ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं 1 से 10 सितंबर 2024 तक होंगी, जबकि जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 15 से 22 सितंबर 2024 तक होंगी। इसी तरह  राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं 11 अक्टूबर से 9 नवंबर 2024 तक होंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow