हकृवि में ‘सुनियोजित कृषि प्रौद्योगिकी’ पर सात दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के उद्यान विभाग के सुनियोजित कृषि विकास केंद्र द्वारा ‘सुनियोजित कृषि प्रौद्योगिकी’ विषय पर सात दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Aug 1, 2024 - 16:30
 15
हकृवि में ‘सुनियोजित कृषि प्रौद्योगिकी’ पर सात दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के उद्यान विभाग के सुनियोजित कृषि विकास केंद्र द्वारा ‘सुनियोजित कृषि प्रौद्योगिकी’ विषय पर सात दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित एवं एनसीपीएएच द्वारा प्रायोजित किया गया।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को कृषि क्षेत्र से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारी देने के लिए आयोजित किए गए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 किसानों एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को ऑटोमेशन सिस्टम, ड्रोन का कृषि में उपयोग, टपका सिंचाई, वर्टिकल फार्मिंग, डिजिटल एग्रीकल्चर, पॉलीहाउस में फलों व सब्जियों का उत्पादन, उनका तुड़ाई उपरांत प्रबंधन, एक्वापॉनिक्स एवं वेजिटेबल ग्राफ्टिंग जैसे नवीनतम विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने बताया कि किसानों को सब्जी उत्कृष्टता केंद्र घरौंडा, जिला करनाल एवं अर्ध-शुष्क बागवानी उत्कृष्टता केन्द्र गिगनाऊ (लोहारू) का भी दौरा कराया गया, जहां पर उन्हें सरकार द्वारा बागवानी विकास के लिए दी जाने वाली सब्सिडी एवं अन्य सुविधाओं के विषय में जानकारी दी गई। कृषि क्षेत्र से संबंधित नवीनतम तकनीकों एवं समेकित कृषि के द्वारा किसानों को अपनी आय में बढ़ोतरी करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow