कोरियोग्राफर जानी मास्टर को लगा बड़ा झटका, भारत सरकार ने वापस लिया नेशनल अवॉर्ड, मंत्रालय ने जारी किया बयान

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड सिनेमा तक के सितारों को अपने दिए स्टेप्स पर नचाने वाले कोरियोग्राफर जानी मास्टर को बड़ा झटका लगा है। 19 सितंबर से जानी मास्टर रेप के आरोप के चलते सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आई नहीं’ की कोरियोग्राफी की थी। जानी को एक फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल रहा था, लेकिन इससे पहले ही उन्हें एक बड़ा झटका लग गया है।

Oct 6, 2024 - 13:07
 13
कोरियोग्राफर जानी मास्टर को लगा बड़ा झटका, भारत सरकार ने वापस लिया नेशनल अवॉर्ड, मंत्रालय ने जारी किया बयान
कोरियोग्राफर जानी मास्टर को लगा बड़ा झटका, भारत सरकार ने वापस लिया नेशनल अवॉर्ड, मंत्रालय ने जारी किया बयान
Advertisement
Advertisement

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड सिनेमा तक के सितारों को अपने दिए स्टेप्स पर नचाने वाले कोरियोग्राफर जानी मास्टर को बड़ा झटका लगा है। 19 सितंबर से जानी मास्टर रेप के आरोप के चलते सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आई नहीं’ की कोरियोग्राफी की थी। जानी को एक फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल रहा था, लेकिन इससे पहले ही उन्हें एक बड़ा झटका लग गया है। जानी मास्टर को 'मेघम करुक्कथा' गाने के लिए 'बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी' में मिलने वाला नेशनल अवॉर्ड वापस ले लिया गया है। 

बता दें कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेल ने एक बयान जारी करके ऐलान किया है कि जानी मास्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में शामिल होने के लिए जानी मास्टर को दिया गया, इनविटेशन भी रद्द कर दिया गया है। बता दें कि जानी मास्टर पर 21 साल की लड़की के साथ शारीरिक उत्पीड़न का आरोप है। POCSO के तहत मामला दर्ज होने के बाद स्पेशल ऑपरेशन टीम ने उन्हें 19 सितंबर को गोवा में गिरफ्तार कर लिया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow