केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच हुई बैठक रही बेनतीजा, रविवार को होगी अगली बैठक

केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच तीसरे दौर की बैठक रात लगभग एक बजे तक चली। इस बैठक में किसान नेता न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अड़े रहे साथ ही उन्होंने हरियाणा सरकार और पुलिस की ओर से किए गए बल प्रयोग पर कड़ी आपत्ति जताई।

शंभू बॉर्डर पर एक बुजुर्ग किसान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून और ऋण माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा में अंबाला के निकट शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों में शामिल 63 वर्षीय एक बुजुर्ग किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ज्ञान सिंह ने सुबह छाती में दर्द… Continue reading शंभू बॉर्डर पर एक बुजुर्ग किसान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किसानों के प्रति जताई एकजुटता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में देश के अन्न उत्पादकों के साथ मजबूती से खड़ी है। किसानों और अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय सहित केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में भाग लेते… Continue reading पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किसानों के प्रति जताई एकजुटता

किसानों के बंद के आह्वान का पंजाब रोडवेज ने किया समर्थन, यात्री हो रहे हैं परेशान

कई बस अड्डों पर यात्री अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का इंतजार करते दिखे। बसों की अनुपलब्धता के कारण मुख्य रूप से छात्रों और कार्यालय जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

आज किसानों ने किया भारत बंद का ऐलान, दिल्ली से लगी सीमाओं पर महाजाम

किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसान संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। जिसका कोई खासा असर देखने को नहीं मिल रहा है। हां, दिल्ली से लगने वाली तमाम सीमाओं पर गाड़ियों का महाजाम जरूर दिखाई दे रहा है। गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतार दिखाई दे रही… Continue reading आज किसानों ने किया भारत बंद का ऐलान, दिल्ली से लगी सीमाओं पर महाजाम

लालजीत भुल्लर ने ओवरलोडेड और अवैध रूप से दूसरे राज्यों से प्रवेश करने वाले ट्रकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि ओवरलोड वाहनों और अवैध रूप से दूसरे राज्यों से प्रवेश करने वाले ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन मंत्री ने यहां अपने कार्यालय में ट्रक ऑपरेटरों की मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुनने के बाद विभाग के अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रकों… Continue reading लालजीत भुल्लर ने ओवरलोडेड और अवैध रूप से दूसरे राज्यों से प्रवेश करने वाले ट्रकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पंजाब सरकार ने खेल आयोजनों के सुचारू संचालन के लिए खेल संघों के लिए खेल संहिता का मसौदा किया तैयार

पंजाब को खेल के क्षेत्र में फिर से अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के प्रयासों के तहत, राज्य भर में खेल आयोजनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए खेल संघों के लिए एक खेल संहिता का मसौदा तैयार किया गया है। पंजाब के खेल… Continue reading पंजाब सरकार ने खेल आयोजनों के सुचारू संचालन के लिए खेल संघों के लिए खेल संहिता का मसौदा किया तैयार

अन्नदाता के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक चरित्र को दर्शाती है: चेतन सिंह जौरमाजरा

खनौरी और शंभू सीमा पर हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों के खिलाफ की गई क्रूर कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पंजाब के जल संसाधन और मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री चेतन सिंह जौरमाजरा ने कहा कि इससे एक बार फिर भाजपा सरकारों की अलोकतांत्रिक और तानाशाही मानसिकता उजागर हुई है। किसानों की आवाज दबाने के… Continue reading अन्नदाता के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक चरित्र को दर्शाती है: चेतन सिंह जौरमाजरा

सरकार से किसान नेताओं की बातचीत रही बेनतीजा, पंजाब-हरियाणा सीमा पर डटे हुए हैं प्रदर्शनकारी

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान संघों और केन्द्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता बृहस्पतिवार देर रात बेनतीजा रही। अब दोनों पक्षों के बीच अगली दौर की बैठक रविवार को होगी। इस बीच किसानों ने पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर डटे रहने का निर्णय किया… Continue reading सरकार से किसान नेताओं की बातचीत रही बेनतीजा, पंजाब-हरियाणा सीमा पर डटे हुए हैं प्रदर्शनकारी

बलकार सिंह ने जालंधर डीसी को दिया निर्देश, गुरु रविदास बानी आंदोलन केंद्र की स्थापना के लिए तैयार करें खाका

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने जालंधर के उपायुक्त को डेरा प्रबंधन के साथ समन्वय में “गुरु रविदास बानी अध्यन केंद्र” स्थापित करने के लिए तुरंत एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस परियोजना के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित करते… Continue reading बलकार सिंह ने जालंधर डीसी को दिया निर्देश, गुरु रविदास बानी आंदोलन केंद्र की स्थापना के लिए तैयार करें खाका