‘इंडिया’ गठबंधन पर भाजपा नेता जे पी नड्डा का तंज, बोले- ‘कौन बनेगा प्रधानमंत्री’ ?

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ‘घमंडिया गठबंधन’ के नेताओं की रुचि सत्ता में है, न कि लोगों की सेवा में।

आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें होंगी आमने-सामने, जानिए क्या हो सकती हैं दोनों टीमों की सम्भावित-11

आईपीएल 2024 के 48वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने सामने होंगी। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 9 मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें उसे 3 मुकाबलों में जीत मिली है और 6 मुकाबलों में हार… Continue reading आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें होंगी आमने-सामने, जानिए क्या हो सकती हैं दोनों टीमों की सम्भावित-11

केन्द्रीय गृह सचिव ने हीटवेव की तैयारियों को लेकर की सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समीक्षा

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विद्यार्थियों, मजदूरों, गरीबों को लू से बचाने के लिए विभिन्न विभागों के स्तर पर विस्तृत कार्य योजना लागू की है। यह जानकारी हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय गृह सचिव द्वारा हीटवेव की तैयारियों को लेकर बुलाई गई सभी राज्यों और… Continue reading केन्द्रीय गृह सचिव ने हीटवेव की तैयारियों को लेकर की सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समीक्षा

लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता की पालना को लेकर गुरूग्राम में हुई 3 राज्यों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर सोमवार को गुरूग्राम लोकसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव व सीपी गुरूग्राम विकास अरोड़ा ने इफ्को चौक स्थित वेस्टिन होटल में दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक व पुलिस… Continue reading लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता की पालना को लेकर गुरूग्राम में हुई 3 राज्यों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक

आज से हरियाणा प्रवास पर होंगे डॉ. सतीश पूनियां, महीनेभर तक हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार एवं प्रबंधन के लिए हरियाणा प्रदेश इकाई के साथ राजस्थान के तमाम जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी हरियाणा प्रवास पर रहेंगे। भाजपा हरियाणा प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां आज से लगभग महीनेभर तक हरियाणा की सभी… Continue reading आज से हरियाणा प्रवास पर होंगे डॉ. सतीश पूनियां, महीनेभर तक हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार

हरियाणा में चुनाव नामांकन प्रक्रिया हो चुकी है शुरू: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि राज्य में 25 मई, 2024 को होने वाले लोकसभा आम चुनावों के मतदान में नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग अनूठी पहल शुरू की हुई है। इस बार एटीएम व लिफ्टों में विशेष स्टीकर लगाए… Continue reading हरियाणा में चुनाव नामांकन प्रक्रिया हो चुकी है शुरू: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई टॉप के कोरियोग्राफर्स हैं, जिन्होंने कई सितारों को अपने इशारों पर नचाया है: अमित मेथो

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़: कियारा आडवाणी ने सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर अमित मेथो को इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा है। गत दिवस मुम्बई की चकाचौंध में स्टार स्टडेड समारोह में शहर के सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर अमित मेथो को यह सम्मान मिला। गौरतलब है कि अमित मेथो भारत के जाने माने कोरियोग्राफर्स संग परफार्म कर चुके हैं, फिर चाहे… Continue reading फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई टॉप के कोरियोग्राफर्स हैं, जिन्होंने कई सितारों को अपने इशारों पर नचाया है: अमित मेथो

Aaj Ka Rashifal: आज 30 अप्रैल, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 30 अप्रैल, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा। आज की वाणी अजीर्णे भेषजं वारि,जीर्णे वारि बलप्रदम् ।भोजने चामृतं वारि,भोजनान्ते विषप्रदम्।। भावार्थ: अपच के समय पानी पीना दवाई का कार्य करता है। भोजन पचने के… Continue reading Aaj Ka Rashifal: आज 30 अप्रैल, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

सत्ता में आने पर कांग्रेस जाति और आर्थिक सर्वेक्षण कराएगी : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह दलितों, आदिवासियों, सामान्य श्रेणी के गरीबों तथा ओबीसी की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर पूरे देश में जाति और आर्थिक सर्वेक्षण कराएगी।

उत्तर गुजरात के पाटण शहर में पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार चंदनजी ठाकोर के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक सघ (आरएसएस) की सत्ता में आने के बाद संविधान को बदलने की योजना है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश की 90 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदायों की है लेकिन आपको कॉरपोरेट, मीडिया (क्षेत्रों), निजी अस्पतालों, निजी विश्वविद्यालयों या सरकार की नौकरशाही में उनका प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा। हम सत्ता में आने के बाद सबसे पहले जाति और आर्थिक सर्वेक्षण कराएंगे।’’

उन्होंने कहा कि इन समुदाय के लोग किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों के रूप में काम कर रहे हैं या बिल्कुल बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में मामलों के शीर्ष पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 90 अधिकारियों में से केवल तीन पिछड़े वर्गों से हैं और उन्हें भी महत्वहीन पद दिए गए हैं।

देश में 10 साल के अपने शासन के दौरान संपत्ति में असमानता लाने के बारे में भाजपा पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केवल 22 व्यक्तियों के पास 70 प्रतिशत आबादी जितनी संपत्ति है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा समाधान यह है कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद सबसे पहले दलित, ओबीसी, आदिवासियों के साथ-साथ सामान्य वर्ग के गरीबों की सही आबादी का पता लगाने के लिए जाति जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण कराएगी। फिर मीडिया, सरकारी क्षेत्रों, निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों आदि में उनकी भागीदारी और वित्तीय स्थिति का पता लगाने के लिए एक सर्वेक्षण कराया जाएगा।’’

उन्होंने दावा किया कि इस कवायद के बाद भारत को जनसंख्या में सभी के अनुपात, उनकी भागीदारी का विवरण, उनके पास संपत्ति और वे जिन संस्थानों में काम कर रहे हैं, उनका उचित अंदाजा हो जाएगा।

आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन आरक्षण की व्यवस्था के खिलाफ है और वह संविधान भी बदलना चाहता है जो लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, पानी जैसी सुविधाओं के साथ ही उन्हें मिले अधिकारों का आधार है।

राहुल ने कहा, ‘‘भाजपा नेता कह रहे हैं कि वे संविधान बदल देंगे जो गरीबों और वंचितों की रक्षा करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि केवल 22-25 लोगों का संपत्ति, ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण हो। उनके 10 साल के शासन में यह सब कुछ हुआ है।’’

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उन्होंने उन 22-25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों द्वारा लिए कर्ज को माफ करने से इनकार कर दिया। भारत में महज एक प्रतिशत आबादी 40 प्रतिशत संपत्ति को नियंत्रित करती है। भाजपा ऐसी योजनाएं बंद करना चाहती है जो किसानों, गरीबों तथा वंचितों के लिए फायदेमंद हैं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना किसी अन्याय के संपत्ति और शक्ति के बंटवारे में यकीन रखती है। उन्होंने कहा कि आरक्षण दलितों, गरीबों, आदिवासियों तथा पिछड़े वर्गों की भागीदारी की गारंटी देता है।

राहुल ने कहा कि निजीकरण और अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना आरक्षण को खत्म करने के लिए इस सरकार के दो हथियार हैं और कांग्रेस सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना को रद्द करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अग्निवीर योजना हमारे सैनिकों का अपमान है। प्रधानमंत्री यह योजना लेकर आए। सेना कभी यह नहीं चाहती थी। हम इसे रद्द कर देंगे, प्रत्येक सैनिक की रक्षा करेंगे और उन्हें पेंशन देंगे।’’

राहुल ने कहा कि किसानों की स्थिति दयनीय है, महंगाई और बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर है लेकिन मीडिया केवल मोदी, अरबपतियों और उनके शादी समारोहों तथा बॉलीवुड सितारों और मशहूर शख्सियतों को ही दिखाएगा।

उन्होंने घोषणा की, ‘‘कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद हम कृषि कर्ज माफ करेंगे, एमएसपी को कानूनी दर्जा देंगे, महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये देंगे और निजी व सरकारी क्षेत्रों में प्रशिक्षुता के लिए पंजीकृत स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को एक लाख रुपये का वार्षिक वजीफा देंगे।’’

राहुल ने रैली में भावनगर रियासत के अंतिम शासक महाराजा कृष्णकुमारसिंहजी गोहिल की भी प्रशंसा की जिन्होंने आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल के अनुरोध पर सबसे पहले अपनी रियासत का भारत संघ में विलय किया था।

E-Mail में गोवा हवाई अड्डे पर बम रखा होने का दावा, बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोवा पुलिस को हवाई अड्डे के अधिकारियों से इस संबंध में औपचारिक शिकायत मिली थी और बम निरोधक दस्ता इलाके की छानबीन कर रहा है।