Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, ATF ने 3 भगोड़े...

पंजाब में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, ATF ने 3 भगोड़े को किया गिरफ्तार

पंजाब में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं, इसी बीच ATF और श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए 3 भगोडे को गिरफ्तार किया हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव कुमार, विकासदीप सिंह और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

आगे उन्होंने लिखा कि आरोपियों से पुलिस ने 174 ग्राम हेरोइन, 2 पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए हैं, पुलिस मुताबिक आरोपियों पर BNS और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर केस दर्ज है, आरोपी गौरव उर्फ ​​बिल्ला पर पुलिस स्टेशन सिटी मलोट में दर्ज एक मामले में भगोड़ा था, जबकि अन्य दो पुलिस स्टेशन सिटी श्री मुक्तसर साहिब में दर्ज एक मामले में वांछित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments