हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, हथियार और गोला बारूद के साथ 3 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश से पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 2 अलग-अलग अभियानों में अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Oct 10, 2024 - 11:07
 9
हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, हथियार और गोला बारूद के साथ 3 गिरफ्तार
हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, हथियार और गोला बारूद के साथ 3 गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश से पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 2 अलग-अलग अभियानों में अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोग आपराधिक गिरोहों को रसद सहायता प्रदान कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। 

डीजीपी गौरव यादव ने आरोपियों के पास से 8 पिस्तौल, 17 जिंदा कारतूस और 4 मैगजीन बरामद हुई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और आगे और पीछे दोनों तरह के संबंधों का पता लगाकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए काम कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow