पद्मविभूषण रतन टाटा के स्वर्गवास पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जताया दुख

टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष और भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में स्‍वर्गवास हो गया। उनके स्‍वर्गवास से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Oct 10, 2024 - 11:19
 25
पद्मविभूषण रतन टाटा के स्वर्गवास पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जताया दुख
पद्मविभूषण रतन टाटा के स्वर्गवास पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जताया दुख
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष और भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में स्‍वर्गवास हो गया। उनके स्‍वर्गवास से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

नायब सैनी ने पर सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्ट में कि देश एवं दुनिया के प्रसिद्ध उद्योगपति, महान देशभक्त एवं पद्मविभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने लिखा कि भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र के आपके अभूतपूर्व योगदान के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow