चुनाव जीतने के बाद हरियाणा में बढ़ा BJP का कुनबा, 3 निर्दलीय विधायकों ने दिया समर्थन

हरियाणा में BJP की हैट्रिक के बाद और सरकार बनाने से पहले ही सियासी खेल शुरू हो गया है। यहां चुनाव जीते तीनों निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दे दिया है।

Oct 10, 2024 - 11:21
 121
चुनाव जीतने के बाद हरियाणा में बढ़ा BJP का कुनबा, 3 निर्दलीय विधायकों ने दिया समर्थन
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में BJP की हैट्रिक के बाद और सरकार बनाने से पहले ही सियासी खेल शुरू हो गया है। यहां चुनाव जीते तीनों निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दे दिया है। पहले गन्नौर से देवेंद्र कादियान और बहादुरगढ़ से राजेश जून और फिर हिसार से सावित्री जिंदल इसके लिए दिल्ली पहुंची।

कांग्रेस से बगावत करने वाले राजेश जून ने भी दिया समर्थन 

जहां उनकी हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सहप्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली से मुलाकात हुई।इनके समर्थन के बाद अब प्रदेश में भाजपा के पास सरकार के लिए विधायकों की संख्या 51 हो जाएगी। भाजपा ने 48 सीटों पर चुनाव जीता है। कादियान और सावित्री जिंदल ने टिकट न मिलने पर BJP से बगावत की थी। वहीं राजेश जून ने कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ा था। सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। उनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से BJP के सांसद हैं।

जीत के बाद रैली में नजर आए थे नवीन जिंदल 

हालांकि चुनाव प्रचार से दूरी रखने के बाद मां की जीत पर वह विजयी जुलूस में साथ नजर आए थे। कादियान ने पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसे लेकर उन्होंने बुधवार को गन्नौर में अपने समर्थकों से मीटिंग की। इसके बाद उन्होंने कहा कि अधिकतर समर्थकों ने सरकार के साथ जाने की बात कही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow