पंजाब के चार पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों पर चलेगा मुकदमा, विधानसभा स्पीकर ने दी मंजूरी  

Aug 21, 2024 - 11:29
 20
पंजाब के चार पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों पर चलेगा मुकदमा, विधानसभा स्पीकर ने दी मंजूरी  
पंजाब के चार पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों पर चलेगा मुकदमा, विधानसभा स्पीकर ने दी मंजूरी

पंजाब की गत कांग्रेस सरकार के दौरान सत्ता के गलियारों में हावी रहे चार बड़े नाम अब कानून के शिकंजे में आ चुके हैं। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, समेत पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर शाम अरोड़ा पर मुकदमा चलेगा। आपको बता दें, इन पर पहले ही कई बड़े आरोप लगे हैं, जिसके खिलाफ चालान भी पेश किए गए हैं। लेकिन अभी तक इनमें से किसी पर कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी। लेकिन अब पंजाब विधानसभा स्पीकर ने भी इन नेताओं पर केस चलाने की मंजूरी दे दी है। 

सबसे ज्यादा ध्यान साधु सिंह धर्मसोत पर है, जो वन विभाग के घोटाले में गहरे फंसे हुए हैं। ईडी ने उनके खिलाफ एक अलग मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 मार्च 2016 से 21 मार्च 2022 तक धर्मसोत और उनके परिवार की आमदनी महज 23 करोड़ थी, जबकि खर्चा 87 करोड़ के पार था। इसके अलावा, बाकी 3 मंत्रियों के खिलाफ विजिलेंस जांच पूरी कर चुकी है। धारा 19 के तहत इसके लिए राज्यपाल की मंजूरी होनी जरूरी है और अब राजपाल की मंजूरी के बाद ही अदालत की कार्रवाई पूरी हो सकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow