23 अगस्त को भारत मनाएगा अपना पहला नेशनल स्पेस डे, जानिए क्यों है खास?

Aug 21, 2024 - 11:36
 139
23 अगस्त को भारत मनाएगा अपना पहला नेशनल स्पेस डे, जानिए क्यों है खास?
23 अगस्त को भारत मनाएगा अपना पहला नेशनल स्पेस डे, जानिए क्यों है खास?

सेना दिवस.. शिक्षक दिवस.. बाल दिवस.. किसी सफलता या महापुरुष को याद करने के लिए इस तरह के कई दिवस मनाए जाते हैं। वहीं अब आपके कैलेंडर में एक और दिवस जुड़ने जा रहा है। भारत 23 अगस्त को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने जा रहा है। बता दें कि पिछले साल 23 अगस्त को भारत ने चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के साथ विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतारकर इतिहास रचा था। 

इसी के साथ भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था और चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया था। इस बड़ी उपलब्धि को याद करने के लिए उसके सम्मान में भारत सरकार ने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे घोषित किया है। इसका उद्देश्य चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का जश्न मनाना और देश के युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इंस्पायर करना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow