टिकट मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बोला भूपेंद्र हुड्डा पर हमला, शक्ति रानी शर्मा भी रही मौजूद

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को तीसरी बार पंचकूला से पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर गुप्ता ने पार्टी हाई कमान का धन्यवाद जताया। इस दौरान कालका से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शक्तिरानी शर्मा और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

Sep 6, 2024 - 13:33
 15

नकुल जसूजा, चंडीगढ़:

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को तीसरी बार पंचकूला से पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर गुप्ता ने पार्टी हाई कमान का धन्यवाद जताया। इस दौरान कालका से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शक्तिरानी शर्मा और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

‘कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल’

गुप्ता ने कहा कि पार्टी की ओर से घोषित की गई उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के बाद से ही कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने पंचकूला और कालका में कमल का फूल खिलने की दावा करते हुए कहा कि बीजेपी ने पंचकूला में 5 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता लगातार जनता की सेवा में लगे हुए हैं। 

‘हुड्डा 10 काम गिनवा दें’

ज्ञानचंद गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने अपना हिसाब जनता के सामने रखा है। यदि कांग्रेस और भूपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री रहते हुए पंचकूला के लिए कोई काम किया है तो वह यहां कराए गए 10 कामों का ही हिसाब दे दें। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने पंचकुला के लिए कुछ नहीं किया। 

कांग्रेस ने जनता से केवल झूठे वादे किए। कांग्रेस ने पंचकूला के साथ सौतेला व्यवहार किया है। कांग्रेस की आपसी कलह की वजह से पंचकूला का विकास नहीं हो पाया था। कांग्रेस की सरकार में पंचकूला में कोई काम ही नहीं हुआ। भूपेंद्र हुड्डा को भी पंचकूला का हिसाब देना चाहिए। हुड्डा ने कुमारी सैलजा की वजह से पंचकूला का विकास नहीं किया। 

‘जमीनी स्तर पर काम किए’

गुप्ता ने कहा कि पिछले 10 साल में पंचकूला एजुकेशन हब बनाया है। पंचकूला में खिलाड़ियों के लिए अच्छी सुविधा दी है। पंचकूला आज विकास में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार ने प्रदेश को आगे बढ़ाया है। अपने जमीनी स्तर पर काम किए हैं, जिससे जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow