HomeBreaking Newsयुवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को...

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा- PM नरेंद्र मोदी

नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित का विषय बताते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए सरकार की पूर्ण प्रतिबद्धता बताया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments