Aaj Ka Rashifal: आज 07 अक्टूबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 07 अक्टूबर, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा।

Oct 7, 2024 - 07:11
 198
Aaj Ka Rashifal: आज 07 अक्टूबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा
Aaj Ka Rashifal: आज 07 अक्टूबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा
Advertisement
Advertisement

Aaj Ka Rashifal: आज 07 अक्टूबर, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा।

आज की भक्ति 

कूष्मांडायै नमो देव्यै
सुरासम्पूर्णकलशं 
रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्‍माभ्यां 
कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

भावार्थ: करकमलों में रक्त से सने हुए तथा सुरा से भरे हुए कलश को धारण करने वाली माँ कूष्मांडा देवी मेरे लिए शुभदायिनी हों।

दिनांक 07 अक्टूबर 2024, सोमवार

शक सम्वत- 1946
विक्रम सम्वत- 2081
मास- आश्विन 
पक्ष- शुक्लपक्ष
तिथि- चतुर्थी - 09:49 तक
पश्चात्- पंचमी 
नक्षत्र- अनुराधा 26:25 तक
पश्चात्- ज्येष्ठा 
करण- विष्टि - 09:49 तक
पश्चात्- बव.
योग- प्रीति - 06:38 तक
पश्चात्- आयुष्मान 
सूर्योदय- 06:17
सूर्यास्त- 18:59
चन्द्रोदय- 10:13
चन्द्रराशि- वृश्चिक - दिनरात 
सूर्यायण - दक्षिणायन 
गोल- दक्षिणगोल
अभिजित- 11:45 से 12:31
राहुकाल- 07:45 से 09:13
ऋतु- शरद् 
दिशाशूल- पूर्व

आज का राशिफल 

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धनार्जन करने में सफलता निश्चित है। व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम को आराम का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय व धार्मिक भावना बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। खुद के लिए समय निकालें, व्यायाम करें। आराम करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवर्तनशील मौसम का ध्यान रखें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट न हो इसलिए संस्कार लाभप्रद रहेंगे। थकान रहेगी , खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद से दूर रहे। यात्रा में अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह लाभकारी होगा। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें भाग्योदय होगा। बाहर का खाना खाने से बचें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। अनचाहे दोस्त न बनाएँ।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। नींद व विश्राम को समय दे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे व भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। योजनाएं फलीभूत होंगी। आराम भरपूर करें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। बुजुर्गों से आशीर्वाद जरूर लें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखना आवश्यक है। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, जीवनसाथी खुश है तो धन के योग हैं। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें नहीं तो स्वास्थ्य पर असर निश्चित है। 

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बेकार के झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं सतर्क रहें । कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका आध्यात्म पर ध्यान और विश्वास बढेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow