पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, हरियाणा में भी बरसे बादल 

हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला है। पिछले कई दिनों से बारिश ना होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी।

Sep 26, 2024 - 10:34
 12
पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, हरियाणा में भी बरसे बादल 
Advertisement
Advertisement

हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला है। पिछले कई दिनों से बारिश ना होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। वहीं, इससे लोगों को गर्मी और उमसा का सामना करना पड़ा रहा था। लेकिन बुधवार शाम से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। 

आज सुबह से ही बारिश जारी 

वहीं, आज सुबह तड़के से ही हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।  बुधवार को चंडीगढ़ में करीब 31 एमएम बारिश हुई। जिससे तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इससे पहले पंजाब के फरीदकोट में तो तापमान 40 डिग्री के करीब तक पहुंच गया था। 

मौसम विभाग के अनुसार आज जिला पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके अलावा जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, मोगा, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी हल्की बारिश के आसार बने हुए है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow