जालंधर में CM भगवंत मान ने लगाया 'सरकार तुहाडे द्वार' कैंप, 15 अगस्त को भी करेंगे जनता से बातचीत

पंजाब के CM भगवंत मान आज जालंधर पहुंचे और अपने वादे को पूरा करते हुए एक बार भी उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं। इस बार सीएम मान ने अपने नए सरकारी आवास पर 'सरकार तुहाड़े द्वार' कैंप लगाकर जनता से मिले।

Aug 14, 2024 - 14:54
 20
जालंधर में CM भगवंत मान ने लगाया 'सरकार तुहाडे द्वार' कैंप, 15 अगस्त को भी करेंगे जनता से बातचीत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज जालंधर पहुंचे और अपने वादे को पूरा करते हुए एक बार भी उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं। इस बार सीएम मान ने अपने नए सरकारी आवास पर 'सरकार तुहाड़े द्वार' कैंप लगाकर जनता से मिले।जनता से उनकी मुलाकात का ये सिलसिला कल यानी 15 अगस्त को भी जारी रहेगा।

जालंधर में ही फहराएंगे तिरंगा 

इसके साथ ही, कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम मान जालंधर में ही तिरंगा फहराएंगे। ध्वजारोहण का ये कार्यक्रम श्री गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में रखा गया है। शहर में उनके आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि शहर में 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी और 8 जगहों पर नाकाबंदी की जाएगी। कुछ समय पहले, जालंधर वेस्ट में हुए उपचुनाव के दौरान, सीएम मान ने जनता से वादा किया था कि वह जालंधर में दो दिन रहकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने इस वादे को निभाते हुए पहले भी जनता दरबार लगाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow