क्षेत्रीय दलों में BRS है सबसे धनी पार्टी, TMC खर्च करने में नंबर वन  

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने अपनी हालिया रिपोर्ट में देश की 57 में से 39 रीजनल पॉलिटिकल पार्टियों की कमाई और खर्च का ब्योरा जारी किया है।

Jul 20, 2024 - 15:47
 19
क्षेत्रीय दलों में BRS है सबसे धनी पार्टी, TMC खर्च करने में नंबर वन  
क्षेत्रीय दलों में BRS है सबसे धनी पार्टी, TMC खर्च करने में नंबर वन  
Advertisement
Advertisement

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने अपनी हालिया रिपोर्ट में देश की 57 में से 39 रीजनल पॉलिटिकल पार्टियों की कमाई और खर्च का ब्योरा जारी किया है। कमाई के मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति(BRS) टॉप पर है। आपको बता दें कि 2022-23 में पार्टी की कमाई 737 करोड़ रुपए रही। जबकि खर्च के 57.47 करोड़ रुपए रहा। आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSR कांग्रेस कमाई के मामले में तीसरे और खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर रही। 

तृणमूल कांग्रेस खर्च के मामले में पहले नंबर पर 

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस(TMC) खर्च के मामले में देश की सबसे बड़ी रीजनल पार्टी है। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में पार्टी की कमाई 333.45 करोड़ रुपए थी, जबकि खर्च 181.1 करोड़ रुपए किए। ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 39 क्षेत्रीय पार्टियों की कुल आय एक हजार 740 करोड़ रुपए थी जो पिछले साल 2021-22 की तुलना में 20 करोड़ रुपए अधिक है। वहीं पार्टियों का खर्च केवल 481 करोड़ रुपए ही रहा। यानी कमाई के मुकाबले खर्च एक चौथाई से भी कम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow