मंडियों में काम करने वाले मजदूरों को राहत, मान सरकार ने  लेबर चार्ज में की इतनी बढ़ोतरी 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंडियों में काम करने वाले मजदूरों को राहत देते हुए लेबर चार्ज में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।

Oct 2, 2024 - 14:33
 32
मंडियों में काम करने वाले मजदूरों को राहत, मान सरकार ने  लेबर चार्ज में की इतनी बढ़ोतरी 
Advertisement
Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंडियों में काम करने वाले मजदूरों को राहत देते हुए लेबर चार्ज में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। फसल की कटाई और परिवहन में लगे मजदूरों को बड़ी राहत देते हुए मंडी श्रम शुल्क में एक रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ौतरी की घोषणा की है। 

सीएम मान ने कहा कि यह प्रदेश भर की मंडियों में काम करने वाले मजदूरों के लिए एक बड़ी राहत है जो खरीद कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में बहुत मददगार होगी। वहीं, इसके लिए सरकारी खजाने से 18 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। वहीं, इससे पहले सीएम मान लगातार बैठक कर अधिकारियों को धान खरीद और पराली जलाने की घटनाओं को लेकर निर्देश दे चुके हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow