एग्जिट पोल के रुझानों पर CM नायब सैनी का करारा जवाब, बोले 8 तारीख को जनता देगी जवाब, ‘ये कहेंगे EVM है खराब’

हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद अधिकांश एग्जिट पोल में प्रदेश में एक दशक के बाद कांग्रेस सरकार की वापसी दर्शाए जाने पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करारा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में पत्रकारों से रु-ब-रु हो रहे थे।

Oct 7, 2024 - 07:16
 17
एग्जिट पोल के रुझानों पर CM नायब सैनी का करारा जवाब, बोले 8 तारीख को जनता देगी जवाब, ‘ये कहेंगे EVM है खराब’
एग्जिट पोल के रुझानों पर CM नायब सैनी का करारा जवाब, बोले 8 तारीख को जनता देगी जवाब, ‘ये कहेंगे EVM है खराब’
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद अधिकांश एग्जिट पोल में प्रदेश में एक दशक के बाद कांग्रेस सरकार की वापसी दर्शाए जाने पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करारा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में पत्रकारों से रु-ब-रु हो रहे थे। उन्होंने मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख लोगों के साथ ही चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों और हरियाणा पुलिस व पैरा मिलट्री फोर्स के जवानों का धन्यवाद करते हुए प्रदेश में तीसरी बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया।

‘ये कहेंगे ईवीएम है खराब’

एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा कि उनके पास सभी रिपोर्ट है। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि 8 तारीख को जनता देगी देगी जवाब, ये कहेंगे ईवीएम है खराब। सैनी ने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। उन्होंने माना कि कईं सीटों पर उनका कड़ा मुकाबला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार अपने कामों के साथ मोदी और डबल इंजन की सरकार ने मिलकर जो हरियाणा के लोगों के हित में फैसले लिए हैं। 

वह लाजवाब निणर्य़ है। सैनी ने कहा कि लोगों के जीवन को सरल, सुगम करने का काम और लोगों को राहत देने का जो काम बीजेपी में किया है, जबकि कांग्रेस ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया था। 4-4 दिन तक लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिलता था। बीजेपी ने इससे लोगों को राहत दिलाई। गरीब व्यक्ति तक योजनाबद्ध तरीके से बीजेपी सरकार ने लाभ पहुंचाया है, उसका एक सकारात्मक संदेश गया है। हर समाज में हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव के काम किया है। उसी आधार पर वह दावा कर रहे हैं कि 8 अक्टूबर को बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। 

आंकड़ा नहीं बता पाए सैनी

कार्यवाहक मुख्यमंत्री की ओर से तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किए जाने पर जब उनसे संख्या बल के बारे में सवाल किया गया तो वह गोलमोल जवाब देने लगे। सैनी ने कहा कि वह इस बारे में 8 अक्टूबर को बताएंगे, लेकिन इतना तय है कि वह तीसरी बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow