Israel-Iran war का भारत पर क्या असर पड़ेगा?

इजरायल और ईरान के बीच विनाशकारी युद्ध छिड़ा हुआ है। दोनों देश एक दूसरे को खत्म करने पर उतारू हैं। इजरायल और ईरान भले ही एक-दूसरे को सबक सिखाने के लिए आपस में लड़ रहे हों। लेकिन इस युद्ध का असर दुनियाभर पर देखने को मिल रहा है।

Oct 5, 2024 - 14:42
Oct 5, 2024 - 14:42
 20
Israel-Iran war का भारत पर क्या असर पड़ेगा?
Advertisement
Advertisement

इजरायल और ईरान के बीच विनाशकारी युद्ध छिड़ा हुआ है। दोनों देश एक दूसरे को खत्म करने पर उतारू हैं। इजरायल और ईरान भले ही एक-दूसरे को सबक सिखाने के लिए आपस में लड़ रहे हों। लेकिन इस युद्ध का असर दुनियाभर पर देखने को मिल रहा है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर तो दिख ही रहा है।

भारत बड़ी मात्रा में ईरान को भेजता है चाय

वहीं अब इस युद्ध से भारत में आम लोगों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते चावल की सप्लाई पर असर होगा। बता दें कि भारत बासमती चावल का कुल 19 प्रतिशत हिस्सा ईरान को निर्यात करता है। इसी तरह का असर चाय कारोबारियों पर भी दिख सकता है, क्योंकि भारत से बड़ी मात्रा में चाय ईरान को भेजी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023-24 में भारत ने ईरान को 32 मिलियन डॉलर की चाय का निर्यात किया है। इसी तरह से भारत ईरान से सनफ्लावर ऑयल का आयात करता है। आपको बता दें कि इस युद्ध के चलते सनफ्लावर ऑयल, क्रूड ऑयल, सोने समेत उन चीजों की कीमतें बढ़ सकती है, जिसका आयात इजरायल या ईरान से होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow