राहुल गांधी पर जमकर बरसे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बोले-बीजेपी की बजाए हुड्डा से लें कांग्रेस राज में की लूट का हिसाब ?

गांधी जयंती को लेकर सेक्टर-16 स्थित गांधी भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

Oct 2, 2024 - 15:45
 23
राहुल गांधी पर जमकर बरसे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बोले-बीजेपी की बजाए हुड्डा से लें कांग्रेस राज में की लूट का हिसाब ?
Advertisement
Advertisement

सज्जन कुमार, चंडीगढ़ : गांधी जयंती को लेकर सेक्टर-16 स्थित गांधी भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को भी पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आज सभी मंत्रियों की पीएम मोदी द्वारा ड्यूटी लगाई गई है। उनका कार्यक्रम यहां का तय था और इसके तहत आज उनके द्वारा संदेश दिया गया है कि स्वच्छता ही सेवा है। पूरी लीडरशिप इसको लेकर कार्यक्रम कर रही है और कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को आज न सिर्फ भारत बल्कि डेढ़ सौ ऐसे देश हैं जो महात्मा गांधी को आज याद कर रहे हैं। उनके नाम पर कार्यक्रम कर रहे हैं यह बहुत ही बड़ी बात है।

37 देशों ने महात्मा गांधी के नाम से डाक टिकट किया है जारी 

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा की उन्होंने खुद महात्मा गांधी की वस्तुओं को देखा है और उनके चरखे को भी चला कर देखा है। महात्मा गांधी के नाम से लाइब्रेरी, स्टैच्यू विश्व के 100 से अधिक देशों में है। वहीं 37 देशों ने महात्मा गांधी के नाम से डाक टिकट जारी की हुई है। प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए है की सफाई अभियान को लेकर जागरूकता फ़ैलाने के साथ साथ विभिन्न स्थानों पर गांधी जयंती को मनाएं। महात्मा गांधी किसी एक के न होकर सभी के है।  उन्होंने कहा की गांधी जी की जयंती पर खादी की खरीद करनी चाहिए। वहीं लुधियाना में चाइनीज क्लॉथ को लेकर उन्हने कहा की खादी को बढ़ावा देने के लिए चाइनीज क्लॉथ पर सख्ती की जाएगी यह गैरकानूनी रूप से आता है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना 

राहुल गांधी पर बोलते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा की राहुल गांधी को समझ देर से आई है। हरियाणा में किसानों की जमीन लेकर वाड्रा को दे दी। कांग्रेस ने हरियाणा को लूटने का काम किया है। राहुल गांधी हुड्डा से हिसाब लेले की हरियाणा को कितना लूटकर जमाई राजा को दिया गया है। अम्बानी-अडानी को लेकर हिसाब बाद में ले लें। राहुल गांधी जमाई राजा को ही पूछ ले की वो अम्बानी-अडानी से कम है।  राहुल गांधी पर दिए गए बयान और कर्नाटक में मामला दर्ज होने को लेकर रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा की वह अब भी उस बयाना पर कायम है। बयान सोच समझकर दिया जाता है और पंजाबियों की आदत पीछे हटने की नहीं होती है। मुझे आकर कोई बताए की किस सिख को गुरुद्वारे जाने से रोका जा रहा है। सिखों को गली गली शहर शहर जलाया गया तंदूरों में डाला गया सज्जन कुमार टाइटलर ने जो किया कांग्रेस से इंसाफ की क्या उम्मीद की जा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow