'सिकंदर' के बाद 'किक 2' में धमाल मचाएंगे सलमान खान, फैंस का इंतजार हुआ खत्म 

10 साल बाद सलमान खान की 378 करोड़ी की फिल्म किक 2 का ऐलान हो गया है। वैसे तो सलमान खान फिलहाल सिकंदर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।

Oct 5, 2024 - 14:55
 14
'सिकंदर' के बाद 'किक 2' में धमाल मचाएंगे सलमान खान, फैंस का इंतजार हुआ खत्म 
Advertisement
Advertisement

10 साल बाद सलमान खान की 378 करोड़ी की फिल्म किक 2 का ऐलान हो गया है। वैसे तो सलमान खान फिलहाल सिकंदर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। साजिद नाडियाडवाला ने सिंकदर मूवी के सेट से सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किक 2 का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें सलमान की बॉडी और डैशिंग लुक देख फैंस क्रेजी हो गए हैं। 

सलमान की धमाकेदार वापसी

फैंस का मानना है कि सलमान अब धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। मालूम हो कि साल 2024 में सलमान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। उनकी पिछली रिलीज 'टाइगर 3' थी, जो साल 2023 में आई थी। तभी से फैंस सलमान की नई फिल्म का इंतजार कर रहे थे। बेशक, सलमान की इस साल कोई रिलीज नहीं है, पर उन्होंने फैंस को 'सिकंदर' के बाद 'किक 2' की अनाउंसमेंट कर डबल गिफ्ट दे दिया है। बता दें कि सिकंदर अगले साल यानी 2025 में ईद के अवसर पर रिलीज होगी। तो जाहिर सी बात है फिल्म किक-2, 2026 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow