NEET पेपर लीक मामला: CBI ने गुजरात से चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह छापेमारी आनंद, खेड़ा, अहमदाबाद और गोधरा जिलों में की गई है। 

Jun 30, 2024 - 09:25
 21
NEET पेपर लीक मामला: CBI ने गुजरात से चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 
Advertisement
Advertisement

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के चार जिलों में 7 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह छापेमारी आनंद, खेड़ा, अहमदाबाद और गोधरा जिलों में की गई है। 


वहीं गुजरात अदालत ने शनिवार को गोधरा के एक स्कूल में आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में कथित कदाचार के आरोप में गिरफ्तार चार आरोपियों को दो जुलाई तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। गुजरात पुलिस ने इस मामले में पिछले महीने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow