Union Budget 2026 : आज के दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार,  सेंसेक्स 119 तो Nifty दिखी  25,300 के नीचे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रविवार को संसद में आम बजट पेश करने जा रही हैं। बजट के मद्देनज़र आज शेयर बाजार में भी कारोबार हो रहा है, ताकि बजट के असर को सीधे बाजार की चाल में देखा जा सके।

Feb 1, 2026 - 10:38
Feb 1, 2026 - 10:40
 12
Union Budget 2026 : आज के दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार,  सेंसेक्स 119 तो Nifty दिखी  25,300 के नीचे
Union Budget 2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रविवार को संसद में आम बजट पेश करने जा रही हैं। बजट के मद्देनज़र आज शेयर बाजार में भी कारोबार हो रहा है, ताकि बजट के असर को सीधे बाजार की चाल में देखा जा सके। ऐसे में पूरे दिन बाजार में तेज़ हलचल और उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

बजट से पहले आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 619.06 अंकों की गिरावट के साथ 81,947.31 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 171.35 अंक फिसलकर 25,247.55 पर आ गया था।

लाल निशान में हुई बाजार की शुरुआत

बजट वाले दिन की शुरुआत बाजार के लिए सुस्त रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 113.61 अंक यानी 0.14% की गिरावट के साथ 82,156.17 के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं निफ्टी भी 57.65 अंक या 0.23% टूटकर 25,263.00 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

डिफेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर टिकी निगाहें

इस बजट में डिफेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को लेकर निवेशकों को खास उम्मीदें हैं। HAL और मझगांव डॉक जैसे डिफेंस शेयरों में सक्रिय निवेशकों को राहत मिल सकती है, क्योंकि रक्षा बजट में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

इसके साथ ही पूंजीगत व्यय यानी कैपेक्स में भी करीब 11 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो कंस्ट्रक्शन, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयरों को मजबूती मिल सकती है।

बजट 2026 से बाजार की क्या अपेक्षाएं?

जानकारों का मानना है कि बजट 2026 से शेयर बाजार किसी बड़े या चौंकाने वाले ऐलान की उम्मीद नहीं कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश होने वाले इस बजट में लोकलुभावन घोषणाओं के बजाय वित्तीय अनुशासन पर ज्यादा जोर रह सकता है।

सरकार पहले ही डायरेक्ट टैक्स कोड में बदलाव और जीएसटी के तहत अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में सुधार कर चुकी है, ऐसे में बजट का फोकस स्थिरता और लंबी अवधि के आर्थिक लक्ष्यों पर रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : किस सेक्टर में सबसे ज्यादा पैसे लगाती है सरकार ? जानें क्या...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow