पंजाब में NRI पर फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेड कर होशियारपुर में पकड़ा

पंजाब के अमृतसर के दबुर्जी में शनिवार सुबह NRI पर उसके घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Aug 26, 2024 - 15:08
 15
पंजाब में NRI पर फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेड कर होशियारपुर में पकड़ा

पंजाब के अमृतसर के दबुर्जी में शनिवार सुबह NRI पर उसके घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वे होशियारपुर की पुरानी धर्मशाला लाला लक्ष्मण दास सूद में छिपे हुए थे। सूचना के बाद अमृतसर व होशियारपुर पुलिस ने एक साझा  ऑपरेशन के दौरान रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि बीते शनिवार सुबह NRI पर उसके घर में घुकसकर दो आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां अब वह खतरे से बाहर है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने NRI की पहली पत्नी के पिता समेत पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अब तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow