हरियाणा में चुनावों की घोषणा होने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का  बयान

हरियाणा में चुनावों की तारीख घोषित होने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का बड़ा बयान सामने आया है। मनोहर लाल ने दावा किया कि हरियाणा में तीसरी बार भी बीजेपी की सरकार आना तय है।

Aug 16, 2024 - 17:03
 502
हरियाणा में चुनावों की घोषणा होने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का  बयान

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में चुनावों की तारीख घोषित होने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का बड़ा बयान सामने आया है। मनोहर लाल ने दावा किया कि हरियाणा में तीसरी बार भी बीजेपी की सरकार आना तय है। उन्होंने कहा कि अपने 10 साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने जितने भी गलत काम किए थे, वो जख्म आज भी हरियाणा की जनता भूली नही है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है।

बीजेपी की पूरी टीम चुनाव को लेकर एक्टिव है। चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के साथ केंद्र के नेता और नए प्रदेश अध्यक्ष सभी दौरा कर अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारी में लगे हैं। प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करती है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बन सकती है तो हरियाणा में भी तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी। मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी में बूस्ट आया है लोकसभा के नतीजो के बाद भाजपा का कार्यकर्ता मजबूत होकर आगे बढ़ा है भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह और मनोबल बढ़ा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow