Thursday, March 5, 2026
Home Current News South Korea Plane Crash: मुआन एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, 28 लोगों की...

South Korea Plane Crash: मुआन एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, 28 लोगों की मौत

Advertisement

दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें 28 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसा तब हुआ जब थाईलैंड से लौट रहा जेजू एयर का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर दीवार से टकरा गया। विमान में 175 यात्री और छह चालक दल के सदस्य सवार थे।

हादसे की स्थिति और कारण

योनहाप न्यूज एजेंसी और रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना लैंडिंग के समय हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण एक पक्षी से टकराना माना जा रहा है, जिससे विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। मुआन एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि विमान आग की चपेट में आ गया, लेकिन अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया।

बचाव अभियान जारी

मौके पर बचाव अभियान तेजी से जारी है। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि विमान को हुए भारी नुकसान को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। राहत दलों ने दो लोगों को जीवित बचाने में सफलता प्राप्त की है।

राष्ट्रपति ने दिए सख्त निर्देश

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और बचाव कार्यों के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति खुद दुर्घटनास्थल का दौरा करने के लिए रवाना हो चुके हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लैंडिंग के समय विमान अचानक असंतुलित हो गया और रनवे से फिसलते हुए दीवार से टकरा गया। विमान में आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।