Punjab : लुधियाना से दिल्ली का हवाई सफर 1 घंटे 20 मिनट में होगा तय, मार्च से शुरू होंगी फ्लाइट
बीते रविवार 1 फरवरी 2026 को छह साल के लंबे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही लुधियाना को नियमित हवाई सेवा की बड़ी सौगात मिल गई।
बीते रविवार 1 फरवरी 2026 को छह साल के लंबे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही लुधियाना को नियमित हवाई सेवा की बड़ी सौगात मिल गई है।
मार्च से शुरू होगी लुधियाना-दिल्ली फ्लाइट
उद्घाटन के साथ यह साफ हो गया है कि मार्च महीने से लुधियाना और दिल्ली के बीच नियमित फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी। इससे यात्री महज 1 घंटे 20 मिनट में लुधियाना से दिल्ली का सफर तय कर सकेंगे। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू चार्टर प्लेन से हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे थे।
साहनेवाल एयरपोर्ट की जमीन बिकेगी
समारोह के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि साहनेवाल एयरपोर्ट की जमीन को बेचा जाएगा। इससे मिलने वाली राशि को हलवारा एयरपोर्ट के दूसरे चरण के विकास में लगाया जाएगा। इसके साथ ही लुधियाना-बठिंडा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से हलवारा एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए अलग मार्ग उपलब्ध कराने की भी योजना है।
सेना के योगदान को CM मान ने सराहा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने संबोधन में कहा कि हलवारा पहले केवल एयरफोर्स स्टेशन था, लेकिन इसे नागरिक एयरपोर्ट में बदलने में भारतीय सेना का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र शहीद करतार सिंह सराभा की धरती है, जिन्होंने मात्र 19 वर्ष की उम्र में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।
लुधियाना के विकास को मिली नई उड़ान
हलवारा एयरपोर्ट के शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि लुधियाना के औद्योगिक और कारोबारी विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। इसे पंजाब के विकास के लिहाज से एक अहम कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?