Punjab : मंत्री हरपाल सिंह चीमा का कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा को अल्टीमेटम, कहा - "24 घंटे में माफी मांगे"
पंजाब की राजनीति उस वक्त गरमा गई जब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बाजवा को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए माफी मांगने को कहा है।
पंजाब की राजनीति उस वक्त गरमा गई जब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। आम आदमी पार्टी की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बाजवा को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए माफी मांगने को कहा है। हरपाल सिंह चीमा ने साफ किया कि आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हरभजन सिंह ईटीओ के संघर्ष का जिक्र
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक ऐसे मंत्री पर टिप्पणी की है, जिन्होंने बेहद कठिन हालातों से निकलकर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि हरभजन सिंह ईटीओ गरीबी से उठकर मेहनत के दम पर सिविल सर्विसेज में पहुंचे, इसके बाद ईटीओ बने और बाद में समाज की सेवा के लिए नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी से जुड़े। जनता ने उन्हें चुना और सरकार ने उन्हें मंत्री बनाकर सम्मान दिया।
दलित मंत्रियों को निशाना बना रही कांग्रेस
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लगातार दलित मंत्रियों को निशाना बना रही है, जो दलित समाज का अपमान है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस का यह रवैया दलित विरोधी सोच को दर्शाता है।
बाजवा के बयान से बढ़ा विवाद
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक रैली के दौरान हरभजन सिंह ईटीओ को लेकर बैंड बजाने वाली टिप्पणी की थी। इसी बयान को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है और इसे न केवल मंत्री बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान बताया है।
What's Your Reaction?