Punjab : लुधियाना में फैला बेखौफ चोरों का आतंक,  गुरुद्वारा साहिब को बनाया निशाना

महानगर में बढ़ती चोरी की वारदातों ने अब आस्था के स्थलों की पवित्रता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Feb 5, 2026 - 10:48
Feb 5, 2026 - 10:48
 7
Punjab : लुधियाना में फैला बेखौफ चोरों का आतंक,  गुरुद्वारा साहिब को बनाया निशाना
Punjab News

महानगर में बढ़ती चोरी की वारदातों ने अब आस्था के स्थलों की पवित्रता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें भगवान के घर में हाथ डालने से भी कोई डर नहीं रहा। ताजा घटना ढंडारी खुर्द इलाके की है, जहां देर रात गुरुद्वारा सिंह सभा को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात चोरों ने गुरुद्वारा साहिब के दरबार हॉल का मुख्य ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने दरबार साहिब में स्थापित गोलक का ताला तोड़ दिया और संगत द्वारा श्रद्धा स्वरूप चढ़ाई गई लगभग 50 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की इस घटना से इलाके की संगत और सेवादारों में भारी रोष व्याप्त है।

रात के अंधेरे में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह कश्मीर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे मात्र दो दिन पहले ही गुरुद्वारा सिंह सभा ढंडारी खुर्द में सेवा संभालने के लिए आए थे। 3 फरवरी की रात को अज्ञात शातिरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब वे दरबार साहिब पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर स्तब्ध रह गए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस घटना ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि संगत की धार्मिक भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंचाई है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SFJ आतंकी पन्नू के दो स्लीपर...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow