Punjab : कार-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, घायल ड्राइवर अस्पताल में भर्ती

पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। मानसा-सिरसा रोड पर सरदूलेवाला गांव के पास कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

Feb 7, 2026 - 12:38
Feb 7, 2026 - 12:39
 12
Punjab : कार-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, घायल ड्राइवर अस्पताल में भर्ती

पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। मानसा-सिरसा रोड पर सरदूलेवाला गांव के पास कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही सरदूलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल ड्राइवर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल

सरदूलगढ़ के एसएचओ गणेश वार ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चार लोगों की जान नहीं बच सकी। पुलिस के अनुसार मृतक और घायल हरियाणा के सिरसा जिले के निवासी थे। ये सभी चंडीगढ़ में एक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना तेज रफ्तार की वजह से हुई या किसी अन्य कारण से। पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।