Punjab : CM भगवंत सिंह मान की अनूठी पहल, ‘ग्रीन स्कूल मूवमेंट’ के तहत अब तक 13 हजार से ज्यादा स्कूल हुए शामिल
पंजाब में स्कूली स्तर पर ‘ग्रीन स्कूल मूवमेंट’ तेजी से मजबूत हो रहा है। राज्य के हजारों स्कूल पर्यावरण संरक्षण को शिक्षा का हिस्सा बना चुके हैं।
पंजाब में स्कूली स्तर पर ‘ग्रीन स्कूल मूवमेंट’ तेजी से मजबूत हो रहा है। राज्य के हजारों स्कूल पर्यावरण संरक्षण को शिक्षा का हिस्सा बना चुके हैं। जिससे बच्चों में कम उम्र से ही यह सोच विकसित हो रही है कि यह धरती हमारी है और इसे बचाना किसी और का काम नहीं, बल्कि हमारी अपनी जिम्मेदारी है।
13 हजार से ज्यादा स्कूल हुए शामिल
ग्रीन स्कूल्स प्रोग्राम के तहत पंजाब के कुल 13,258 स्कूलों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 6,264 स्कूलों ने ग्रीन ऑडिट की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है। यह आंकड़ा देशभर में किए गए कुल ऑडिट का 84 प्रतिशत से अधिक है, जो पंजाब की सक्रिय भागीदारी को दिखाता है।
ग्रामीण इलाकों तक पहुंचा अभियान
ग्रीन स्कूल बनने वाले 237 स्कूलों में से 185 स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं, जबकि 33 शहरी इलाकों से हैं। इससे साफ है कि यह अभियान केवल शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों तक भी मजबूती से पहुंचा है।
हर साल बढ़ रही ग्रीन स्कूलों की संख्या
PSCST के प्रयासों से राज्य में ग्रीन स्कूलों की संख्या लगातार बढ़ी है। वर्ष 2023-24 में जहां यह संख्या 70 थी, वहीं 2024-25 में 196 और 2025-26 में बढ़कर 237 हो गई। इसके अलावा ग्रीन स्कूल्स प्रोग्राम के तहत स्कूलों को वायु, ऊर्जा, भोजन, भूमि और जल जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संसाधनों के सही उपयोग और बचाव के लिए प्रेरित किया जाता है। इसका मकसद छात्रों को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना है।
What's Your Reaction?