चुनाव आयोग की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान संभव

गौरतलब हो कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव के साथ ही नवंबर में ही दिल्ली में भी चुनाव करवाने की मांग की थी। 

Oct 15, 2024 - 09:32
Oct 15, 2024 - 12:02
 31
चुनाव आयोग की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान संभव
Advertisement
Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है, यह प्रेस कांफ्रेंस दोपहर तीन बजे होगी। मिली जानकारी के अनुसार इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग आगामी झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान संभव है। साथ ही कई राज्यों के उपचुनाव की तारीखों का भी एलान हो सकता है। 

गौरतलब हो कि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को खत्म होगा। 

निर्वाचन आयोग दो राज्यों में विधानसभा चुनावों के अलावा, तीन लोकसभा और कम से कम 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर सकता है। जिसमें कि उत्तर प्रदेश की 10 और महाराष्ट्र की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow