1 फरवरी को पंजाब दौरे पर रहेंगे PM मोदी…आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर करेंगे नए टर्मिनल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी की 649वीं प्रकाशोत्सव के अवसर पर पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे महान समाज सुधारक और समानता-करुणा के संदेशवाहक श्री गुरु रविदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

आदमपुर एयरपोर्ट को मिलेगा नया नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, यह फैसला श्री गुरु रविदास जी के सामाजिक योगदान और उनके विचारों को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन
पीएम मोदी लुधियाना जिले में स्थित हलवारा हवाई अड्डे पर बने नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। हलवारा भारतीय वायुसेना का एक प्रमुख स्टेशन है, जहां अब सिविल एन्क्लेव विकसित कर दिया गया है। इस नए टर्मिनल के शुरू होने से यहां बड़े यात्री विमान, जैसे ए-320, का संचालन संभव हो सकेगा। इससे पहले रनवे की सीमित क्षमता के कारण बड़े विमानों की आवाजाही नहीं हो पाती थी। प्रधानमंत्री का यह दौरा न सिर्फ श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को सम्मान देने का प्रतीक होगा, बल्कि पंजाब के विमानन बुनियादी ढांचे को भी नई मजबूती देगा।
What's Your Reaction?