पीएम मोदी को मिला रूस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय नेता

Jul 10, 2024 - 11:59
Jul 10, 2024 - 12:10
 41
पीएम मोदी को मिला रूस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय नेता
पीएम मोदी को मिला रूस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय नेता

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी रूस यात्रा के दौरान रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल, से सम्मानित किया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का गौरव है। उन्होंने इस पुरस्कार को भारत और रूस के बीच सदियों पुरानी दोस्ती का प्रतीक भी बताया। 

इतना ही नही आपको बता दें, पीएम मोदी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय नेता भी बन गए हैं। ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल की स्थापना 1698 में ज़ार पीटर द ग्रेट ने की थी। 

यह सम्मान यीशु के पहले अनुयायी और रूस के संरक्षक संत, सेंट एंड्रयू के सम्मान में दिया जाता है। और रूस का ये सबसे बड़ा सम्मान केवल उत्कृष्ट नागरिक या सैन्य योग्यता के लिए ही दिया जाता है। 

बीते कुछ सालों में, भारत और रूस के संबंध मजबूत हुए हैं। शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी बीते सोमवार को मास्को पहुंचे थे जहां राष्ट्रपति पुतिन ने उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान दोनो देशों की सुरक्षा, विकास और आवास से जुड़े बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow