युद्ध के बीच पीएम मोदी क्यों जा रहे यूक्रेन?,  क्या हैं यात्रा के मायने?

पीएम मोदी इस महीने के आखिर में यूक्रेन के दौरे पर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा पहली बार होगा जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन का दौरा करेगा।

Aug 20, 2024 - 12:25
 12
युद्ध के बीच पीएम मोदी क्यों जा रहे यूक्रेन?,  क्या हैं यात्रा के मायने?

पीएम मोदी इस महीने के आखिर में यूक्रेन के दौरे पर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा पहली बार होगा जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन का दौरा करेगा। इससे पहले पीएम मोदी ने जुलाई में रूस का दौरा किया था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि रूस के बाद पीएम मोदी के यूक्रेन जाने के क्या मायने हैं? क्या पीएम मोदी दोनों देशों में शांति का संदेश देना चाहते हैं? या फिर ये डैमेज कंट्रोल की कोशिश है। 

भारत को इस दौरे से मिलेगा फायदा या होगा नुकसान

दरअसल जुलाई में पीएम मोदी के रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें इससे भारी निराशा हुई है। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मोदी की रूस यात्रा को समय और संदेश के लिहाज़ से निराशाजनक बताया था। ऐसे में एक्सपर्ट्स पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को संतुलन के तौर पर देख रहे हैं। वहीं कुछ रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का ये दांव उल्टा भी पड़ सकता है। उनका मानना है कि रूस भी भारत को तेवर दिखा सकता है और चीन के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ा सकता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow