हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का दांव, दलित वोटरों को जोड़ने के लिए खट्टर को सौंपी जिम्मेदारी 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। इस बार पार्टी ने दलित वोटरों को अपने पक्ष में करने की मेगा प्लानिंग बनाई है।

Aug 20, 2024 - 12:30
 17
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का दांव, दलित वोटरों को जोड़ने के लिए खट्टर को सौंपी जिम्मेदारी 

हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। इस बार पार्टी ने दलित वोटरों को अपने पक्ष में करने की मेगा प्लानिंग बनाई है। 21% दलित वोटरों को साधने के लिए भाजपा, जल्द ही कुरुक्षेत्र में एक बड़ा दलित महासम्मेलन आयोजित करने जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को दी गई है।

17 रिजर्व सीटों पर खास ध्यान

 लोकसभा चुनावों में दलित वोटरों की नाराजगी के चलते भाजपा को सिरसा और अंबाला जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी को डर है कि अगर यही स्थिति विधानसभा चुनावों में भी बनी रही, तो तीसरी बार सरकार बनाना मुश्किल हो सकता है। पार्टी ने इस बार 17 रिजर्व सीटों पर खास ध्यान दिया है। जिला और विधानसभा स्तर पर पहले ही सम्मेलन किए जा चुके हैं। कुरुक्षेत्र में होने वाले इस महासम्मेलन में करीब 15 हजार से ज्यादा दलित समुदाय के लोगों को बुलाया जाएगा, जिसमें महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी होगी। भाजपा की इस मुहिम को "मनोहर लाल का परिवार" नाम दिया गया है, जिसे चुनाव प्रचार में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow